रानीबाग में ग्राम प्रधान के भाई पर जानलेवा हमला,आरोपी के खिलाफ पुलिस बहुउद्देशीय भवन में धरने पर बैठे लोग…. 

Spread the News

हल्द्वानी। रानीबाग क्षेत्र में बीडीसी सदस्य द्वारा ग्राम प्रधान के भाई पर किए गए जानलेवा हमले से गुस्साए लोग बृहस्पतिवार को हल्द्वानी कोतवाली में धरने पर बैठ गए। लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा द्वारा आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर लोग वापस लौट गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार को ठाकुरद्वारा मंदिर में जल संस्थान द्वारा बिल जमा किए जाने के लिए शिविर लगाया गया था। बताया जा रहा है कि यहां पर बीडीसी सदस्य संदीप राणा द्वारा आपत्ति किए जाने पर कैंप को वह से हटाकर आंगनबाड़ी वर्कर भारती बिष्ट के आवास पर लगा दिया गया। इस बात से गुस्साए रानीबाग-2 के बीटीसी सदस्य संदीप राणा एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा और प्रधान के भाई महेश भंडारी से भिड़ने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाली गलौच करते हुए संदीप राणा ने महेश भंडारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महेश भंडारी पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए बीच बचाव करने पहुंची भारती के साथ भी आरोपियों ने बदतमीजी करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। किसी तरह लोग घायल को बेस अस्पताल हल्द्वानी लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से गुस्साए लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए काठगोदाम थाने पहुंचे। लोगों के अनुसार उस दिन पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगले दिन बृहस्पतिवार को फिर आक्रोशित लोग काठगोदाम थाने पहुंचे। जहां से उन्हें हल्द्वानी कोतवाली जाने को कहा गया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई न किए जाने से गुस्साए लोग भारी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। आक्रोशित लोग बहुउद्देशीय भवन के प्रांगण में धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठी मात्र शक्ति ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तब तक वह धरने से नहीं उठेगी। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा के समझाने और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया।

  • Related Posts

    रिसोर्ट कर्मी की हत्या मामले में दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल* एवं *क्षेत्राधिकारी नैनीताल* के पर्यवेक्षण में थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा गुमशुदगी के…

    50 CCTV खंगाल 02 बच्चों संग लापता महिला बरामद…. 

    Spread the News

    Spread the Newsकालाढूंगी। घर से दो बच्चों संग लापता हुई महिला को पुलिस ने रिकॉर्ड समय में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर महिला के परिजनों…