अभिभावकों की जेब होगी ढीली, स्कूल बसों के किराए में हुआ इजाफा……

Spread the News

देहरादून। परिवहन प्राधिकरण ने एक बड़ा फैसला लेते हुए स्कूली बसों और स्कूल वैन का किराया दूरी के हिसाब से तय किया है। इसके बाद प्रदेश भर में इन दरों के अनुसार ही स्कूली बस का किराया लिया जा सकेगा।

यह फैसला बुधवार को परिवहन विभाग के आयुक्त बीके संत की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। दरअसल, बैठक के दौरान स्कूली बसों व वैन का किराया तय करने के लिए बनी समिति की रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपोर्ट में सभी प्रकार के खर्चों को शामिल करते हुए किलोमीटर के हिसाब से मासिक किराया तय किया गया था।

कितना होगा न्यूनतम व अधिकतम मासिक किराया?

प्राधिकरण ने स्कूल बसों व वैन के आने-जाने के मासिक किराए की सूची जारी की है। इसमें किलोमीटर के हिसाब से किराया तय किया गया है। प्राधिकरण के अनुसार, स्कूली बस का न्यूनतम किराया ₹2200/माह और अधिकतम किराया 3700/माह और वैन का न्यूनतम व अधिकतम किराया क्रमशः ₹2100/माह व 3700/माह रहेगा।

कितने किलोमीटर पर देना होगा कितना किराया?

बसों के लिए एक से 10 किलोमीटर तक ₹2200/माह, 10 से 20 किलोमीटर तक ₹2700/माह, 20 से 30 किलोमीटर तक ₹3200/माह और 30 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए ₹3700/माह किराया तय किया गया है। वहीं, वैन में स्कूल आने-जाने के लिए 1 से 5 किलोमीटर का किराया ₹2100/माह, 5 से 10 किलोमीटर का किराया ₹2500/माह, 10 से 20 किलोमीटर तक का किराया ₹3000/माह और 20 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए ₹3500/माह देना होगा

  • Related Posts

    छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट और तोड़फोड़ मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और तोड़फोड़ के मामले में नैनीताल पुलिस ने…

    नशे में स्कॉर्पियो दौड़ाना पड़ा भारी, गैस गोदाम निवासी आशीष को पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the Newsरात्रि चेकिंग में पुलिस ने रोका, धारा 185 में चालानी कार्रवाई कर वाहन किया सीज हल्द्वानी। रात्रि चेकिंग के दौरान शराब के नशे में स्कॉर्पियो को खतरनाक तरीके…