60 लाख से अधिक की स्मैक के साथ ऊधम सिंह नगर की कनिका गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 203 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में SP हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं CO हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में बीते बुधवार को पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान बेलबाबा के निकट एक महिला पर शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। बाद में तलाशी लेने पर संदिग्ध महिला के पास से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई। धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पकड़ी गई महिला कनिका(40) पत्नी विजय,निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर के खिलाप धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    देर रात खिड़की पर आ बैठा तेंदुआ,मचा हड़कंप…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में देर रात तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुआ चारधाम मंदिर के सामने स्थित Farmgrill Restaurant के पास नवनीत बिष्ट के मकान…

    बनभूलपुरा में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, नशीले इंजेक्शनों के साथ 4 तस्कर दबोचे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाParagraphम के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गश्त के दौरान 04 अभियुक्तों को…