टीपी नगर चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर में युवक को कुचला, मौत……

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचल दिया। परिजन घायल को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात भवाली रातीघाट निवासी युवक अनिल रौतेला (28) अपने जीजा हिमांशु पांडे और भाई के साथ कार से चाउमीन खाने एक ठेले पर आए थे। इस दौरान अनिल कार से बाहर निकल खड़ा हो गया, जबकि जीजा और भाई कार में ही बैठे रहे। तभी अनिल वहां से गुजरते तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे सुशीला तिवारी  अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान रात्रि में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कारण बचा हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का कार्य करता था।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…