हल्द्वानी रामनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा….. 

Spread the News

हल्द्वानी। रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना करने वाला चालक मय वाहन के मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार 17 मार्च को रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई के निकट काशीपुर निवासी 19 वर्षीय रोशन प्रीत और जातियों दीप सड़क हादसे का शिकार हो गए. दोनों युवक कुंडेश्वरी क्षेत्र में स्कूल वैन चलाते थे।

बताया जा रहा है कि दोनों किसी वाहन के पाटर्स लेने के लिए मोटरसाइकिल से हल्द्वानी जा रहे थे, तभी छोई के निकट अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सामने चल रहे टेंपो से जा भिड़ी. इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टेंपो चालक मोहम्मद असलम निवासी गूलरघट्टी रामनगर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…