हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है,साथ ही इनके विरुद्ध मा० न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुए हैं।
जानकारी के अनुसार 14.02.2026 की रात चौकी बेलपड़ाव पर डायल 112 के माध्यम से बैलपोखरा जाने वाले तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच झगड़े के दौरान फायरिंग किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए गए।
उक्त घटना के संबंध में दिनांक 16.02.2026 को वादिनी बलजीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह,निवासी ग्राम बच्चीनगर, थाना कालाढूंगी द्वारा तीन नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली कालाढूंगी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना का संज्ञान लेते हुए SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
उक्त आदेश के अनुपालन में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी द्वारा टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई।
सुरागरसी पतारसी एवं अन्य माध्यम से सूचना पर पुलिस ने दिनांक 20.02.2026 को गडप्पू बैरियर के पास से अभियुक्त गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह एवं मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल, 01 तमंचा व 05 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि वादिनी के पति लवप्रीत के मित्र हरभजन की रंजीत सिंह से पुरानी रंजिश थी। घटना की रात हरभजन ने आरोपी को घटनास्थल पर बुलाया। आरोपी अपने साथियों के साथ वहाँ पहुँचा और गाली-गलौज व मारपीट किए जाने के दौरा आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई।
अभियुक्तगण के विरुद्ध *FIR No. 18/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भी पंजीकृत की गई है। साथ ही इनके विरुद्ध मा० न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुए हैं।











