बनभूलपुरा हिंसा के दो आरोपियों को राहत, नैनीताल हाई कोर्ट से जमानत मंजूर…  

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा मामले में नैनीताल हाई कोर्ट ने दो आरोपियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली है।कोर्ट द्वारा पूर्व पार्षदों जीशान परवेज और महबूब आलम की जमानत मंजूर किए जाने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के न्यायाधीश मनोज तिवारी और पंकज पुरोहित की खंडपीठ में हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दिवेंद्र सिंह पाटनी, अधिवक्ता त्रिभुवन फर्त्याल और अधिवक्ता धर्मेंद्र बर्त्वाल ने प्रभावी पैरवी की।

बनभूलपुरा सहयोग समिति के संयोजक उवैस राजा ने बताया कि उनके भाई और पूर्व पार्षद जीशान परवेज उर्फ शेबु को जमानत हो गई है। वहीं जाहिर आलम ने भी अपने भाई और पूर्व पार्षद महबूब आलम की जमानत मंजूर होने की पुष्टि की है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…