खराब सड़क पर बस को पास देने के दौरान खाई में गिरी पिकअप, पांच घायल…..

Spread the News

अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पूर्व में भी खस्ताहाल सड़कों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ताजा मामला अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार को डोटियाल-सराईखेत मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार वाहन डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा था। डोटियाल से करीब एक किलोमीटर आगे खराब पड़ी सड़क पर सड़क सामने से आ रही बस को पास देने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरीखाई में जा गिरी। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। जबकि पिकअप के अंदर फंसे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर शिंचे स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया।लोगों ने घायलों को देवायल सल्ट प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। गंभीर घायलों में चालक साकम सिंह (35) निवासी सराईखेत, राजेंद्र सिंह (36) निवासी केलाखेड़ा ऊधमसिंहनगर, सुभाष (19) निवासी नेपाल, चंद्रसेन सैनी (41) निवासी बिजनौर और विजेंद्र सिंह (36) निवासी बिजनौर शामिल हैं। देवायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रामनगर चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

  • Related Posts

    महिला मित्र को गोली मार युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, इलाके में सनसनी…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कल्याणपुर में एक युवक ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली…

    पानी के टैंक का ढोला खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की दम घुटने से मौत…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गौलापार के मानपुर से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां घर में बनाए गए टैंक का डोला खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की…