बनभूलपुरा क्षेत्र में बैटरी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा.. देखें Video. 

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा के गौला क्षेत्र में खड़े ट्रकों से बैट्री चोरी किए जाने का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 12.02.2026 को वादी जुहैब आलम पुत्र शमशाद हुसैन निवासी लाइन नं. 13, आजाद नगर द्वारा थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी गई कि दिनांक 07.02.26 को उनका डम्पर संख्या DLIG 5376 इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जिसमें से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी चोरी कर ली गई। आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होना प्रकाश में आया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में एसएसपी मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देश पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व सीओ अमित कुमार सैनी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले जाने पर दिनांक 14.02.2026 को चोरी में संलिप्त अभियुक्तों विनोद कुमार (25), रंजीत सिंह(24), रंजीत सिंह(26) तीनों निवासी ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.) और जलील अहमद(40) निवासी मोहल्ला अब्बास नगर थाना बहेड़ी को गौला बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से चोरी में प्रयुक्त वाहन UP 15 AN 2345 स्विफ्ट डिजायर कार और विभिन्न कंपनियों की 06 ट्रक बैटरियां बरामद की हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरी चोरी कर चुके हैं, तथा चोरी की बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद को बेच देते थे। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखते थे और मौका देखकर उठाकर ले जाते थे।

  • Related Posts

    परिजनों से हुआ विवाद तो युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, गौला पुल से लगाई छलांग…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। भाई से हुई कहासुनी के बाद युवती ने आत्मघाती खत्म उठाते हुए गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने उसे…

    सड़क पर हुए गड्ढे में अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट समान ले जा रहा ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव…