लापता सुनार दिल्ली से बरामद, सोने के दाम बढ़ाने पर नुकसान के डर से हुआ था गायब…..

Spread the News

हल्द्वानी। आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में गायब हुए सुनार को पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ निकाला है। पुलिस उसे मुखानी थाना लेकर पहुंची। थाने में सुनार पर आरोप लगाने वालों के साथ उसकी वार्ता कराई गई। सुनार द्वारा दिखाए खाते को देख पता चला कि कई लोगों पर उसकी लेनदारी थी और कइयों को रुपए भी वापस देने थे। उसने बताया कि सोने के दाम चढ़ने की वजह से उसे नुकसान हो रहा था।

थाना प्रभारी मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि लामाचौड़ निवासी महिला ने अपने पति के गायब होने पर गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बताया कि उसका पति सर्राफा कारोबारी है। उस पर कुछ लोगों ने नकद रुपये और गहने गायब करने का आरोप लगाया था। उसकी स्कूटी लामाचौड़ में लावारिस हालत में मिली थी। ज्वैलर्स को तलाशने के लिए उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने के साथ ही सीसीटीवी खंगाले गए। उसे दिल्ली से बरामद किया गया। थाना में लिखापढ़ी के बाद उसकी सुपुर्दगी उसकी पत्नी को दी गई।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि जिन लोगों ने पैसे व जेवर गबन का आरोप लगाया था उन्हें बुलाकर कारोबारी से रूबरू कराया गया। कारोबारी ने जिनके पैसे व जेवर हैं उन्हें वापस करने के लिए हामी भरी है। गबन व ठगी जैसी बात सामने नहीं आई है। सर्राफा ने यह भी बताया कि सोने के रेट अचानक से बढ़े और उसने जो ज्वैलरी बनाने के लिए पैसा लिया था उसमें उसे नुकसान हो रहा था।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…