रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में फैसला

Spread the News

दिल्ली। बीजेपी ने रेखा गुप्‍ता को द‍िल्‍ली का मुख्‍यमंत्री चुन ल‍िया है। तमाम अटकलों को दरक‍िनार करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व ने उनपर भरोसा जताया है। सुबह से कई नाम हवा में तैर रहे थे, लेकिन भाजपा विधायक दल की बैठक में जब उनके नाम का ऐलान हुआ तो बहुत सारे लोग आश्चर्यचक‍ित रह गए. हालांक‍ि, बाद में सबने उन्‍हें बधाई दी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता कल दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा दिल्ली की शालीमारबाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। दिल्ली में कल मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।

  • Related Posts

    चार साल बाद भी अनुत्तरित हैं अंकिता के सवाल, सरकार बताए कब मिलेगा न्याय : सुमित हृदयेश

    Spread the News

    Spread the Newsरिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाने से लेकर कथित वीआईपी तक उठाए सवाल, महिला सुरक्षा और UPI शुल्क पर भी सरकार को घेरा हल्द्वानी। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, अंकिता…

    बच्चों द्वारा गाया गीत सुन भावुक हुए सीएम धामी, बोले- यही मेरे जन्मदिन का सबसे खास उपहार….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIBH) पहुंचकर अध्ययनरत बच्चों के साथ जन्मदिन की…