17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। रुद्रपुर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। घायल अवस्था में किशोर को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार शाम लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके की बताई जा रही है। यहां ट्रांजिट कैंप निवासी 17 वर्षीय विक्रांत बागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक विक्रांत का किच्छा के सैजनी गांव के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यही विवाद उसकी हत्या का कारण बना।
विक्रांत बागी किसी काम से लालपुर के टिब्बा क्षेत्र में गया हुआ था। इसी दौरान वहां किच्छा का आरोपी युवक भी पहुंच गया।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने तमंचा निकाला और विक्रांत पर बहुत नजदीक से फायर झोंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल विक्रांत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

रुद्रपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने विक्रांत की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। विक्रांत की मौत की खबर बाहर आते ही परिजनों और स्थानीय समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अस्पताल परिसर में ही जमकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति तनाव पूर्ण होने पर भारी पुलिस बल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

  • Related Posts

    देर रात खिड़की पर आ बैठा तेंदुआ,मचा हड़कंप…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में देर रात तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुआ चारधाम मंदिर के सामने स्थित Farmgrill Restaurant के पास नवनीत बिष्ट के मकान…

    बनभूलपुरा में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, नशीले इंजेक्शनों के साथ 4 तस्कर दबोचे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाParagraphम के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गश्त के दौरान 04 अभियुक्तों को…