MBPG कॉलेज में पोस्टर लगाने को लेकर आपस में भिड़े छात्र, एक घायल……

Spread the News

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में पोस्टर अभियान के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुट प्राचार्य के समक्ष पहुंचे लेकिन आक्रोशित छात्र प्राचार्य के समक्ष भी आपस में उलझते रहे। प्राचार्य ने किसी तरह से समझा बूझकर छात्रों को कक्षा से बाहर भेजा तो कुछ देर बाद छात्रों के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई में एक छात्र घायल हुआ है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को एमबीपीजी कालेज गेट पर एबीवीपी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। वहीं, एनएसयूआई से जुड़े मेहुल साह ने भी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ कॉलेज परिसर के अंदर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। कॉलेज परिसर के अंदर चलाए गए अभियान का एबीवीपी द्वारा विरोध किया गया। विवाद बढ़ने पर छात्रों के दोनों गुट प्राचार्य के समक्ष पहुंचे। प्राचार्य के समक्ष भी छात्र आपस में उलझते रहे। बाद में किसी तरह समझा बुझा कर छात्रों को प्राचार्य कक्ष से बाहर किया गया। वहां से निकलने के बाद कॉलेज परिसर में ही छात्रों के बीच हाथापाई हो गई। किया उसके कुछ देर बाद ही छात्रों के बीच परिसर में ही हाथापाई हो गई।पर आरोप है कि कुछ छात्रों ने NSUI का पोस्टर फाड़ दिया। इसके बाद छात्रों के गुटों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले प्राचार्य कक्ष में बहस हुई। वहां से बाहर निकालने के बाद छात्रों के बीच हाथापाई हो गई।

सुरक्षा कर्मियों और शिक्षकों ने बीच-बचाव कर हंगामा कर रहे छात्रों को किसी तरहां परिसर से बाहर खदेड़ा। मारपीट में एक छात्र घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी कॉलेज पहुंच गई लेकिन तब तक हंगामा समाप्त हो चुका था।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…