परिजनों को फोन कर कही दुनिया छोड़ने की बात, अगले दिन झील में उतराता मिला मनीष का शव…..

Spread the News

नैनीताल। नैनी झील में शुक्रवार की सुबह शव उतराता देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम मनीष ने फोन कर गलत कदम उठाने की बात कही थी। उसके बाद परिजनों और पुलिस ने रात भर मनीष की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव झील में उतराता मिला।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…