17 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी पर पॉक्सो का मुकदमा दर्ज; गिरफ्तारी को दबिश जारी….

Spread the News

बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के मां बनने का सनसनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। किशोरी को प्रसव पीड़ा के बाद सीएचसी कपकोट लाया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी सामने आते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बीते बुधवार को कपकोट क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान अस्पताल प्रबंधन को किशोरी की उम्र की जानकारी हुई तो तत्काल कपकोट थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

वहीं, प्रसव के अगले दिन किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। फिलहाल प्रसूता और नवजात दोनों चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और बांसे गांव निवासी कवींद्र राम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग के प्रसव संबंधी सूचना सीएचसी कपकोट से मिली थी। जांच के बाद आरोपी कवींद्र राम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

  • Related Posts

    एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव संपन्न,आर्यन बेलवाल के सिर सजा अध्यक्ष का ताज… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल विजयी रहे। उन्हें 1723 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल साह को 1257 वोट पर संतोष…

    15वें राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने 15वें राउंड में बढ़त मजबूत कर ली है। आर्यन बेलवाल को 1419…