रुद्रपुर में डकैती का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; बाल अपचारी भी पकड़ा……

Spread the News

रुद्रपुर। मलसी क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.26 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।

08 अगस्त 2026 की रात ग्राम मलसी निवासी विनीत पाठक की तहरीर पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 414/2026 के तहत बीएनएस की धारा 310(2), 115(2) और 351(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त चार टीमों को जांच में लगाया गया।

पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। इसके बाद पुलिस एक बाल अपचारी को साथ लेकर ग्राम पसियापुर, थाना विलासपुर, जनपद रामपुर पहुंची और दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ प्रिंसदीप सिंह (19), हरपाल सिंह (48), हरजीत सिंह और सतपाल सिंह (28) के रूप में हुई है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने पकड़ा है।

  • Related Posts

    आईजी दफ्तर के सामने आधी रात ‘बवाल’! डंडे बरसने का VIDEO वायरल, पुलिसिंग पर उठे सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मल्लीताल में आईजी कार्यालय के बेहद करीब रविवार देर रात सड़क पर हुए विवाद ने नैनीताल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मारपीट का वीडियो…

    राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर भड़का वाल्मीकि समाज, कोतवाली में किया जोरदार प्रदर्शन….

    Spread the News

    Spread the Newsसमाज का दावा—शिकायतकर्ता का वाल्मीकि समाज से कोई संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में…