बिना अनुमति चल रहे मदरसों पर प्रशासन की शख्त कार्रवाई, दो सील….

Spread the News

बनभूलपुरा में संयुक्त टीम की छापेमारी, दस्तावेज नहीं मिले तो दोनों संस्थान किए सील

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना वैध अनुमति संचालित किए जा रहे दो मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में प्रशासन, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों मदरसों का निरीक्षण किया। आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने दोनों संस्थानों को तत्काल सील कर दिया।

प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले मदरसा तालीम उल इस्लाम, लाइन नंबर-18 आजाद नगर का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम मदरसा मरकजी दारुल उलूम इशातुलहक, किदवई नगर पहुंची। अधिकारियों ने संचालकों से संस्थान के संचालन से संबंधित अनुमति पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे, लेकिन जांच के दौरान वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

दस्तावेजों की कमी सामने आने पर प्रशासन ने दोनों मदरसों को सील कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में बिना आवश्यक अनुमति संचालित हो रहे संस्थानों की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त जांच अभियान शुरू किया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के गठन के बाद मदरसा बोर्ड भंग किया जा चुका है। वर्तमान व्यवस्था में मदरसों के संचालन के लिए शिक्षा विभाग और उत्तराखंड मदरसा प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है। नियमों का पालन किए बिना संचालित होने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में संचालित अन्य मदरसों और संबंधित संस्थानों की भी जांच की संभावना बढ़ गई है।

  • Related Posts

    नाग नेवले की भिड़ंत ने रोकी सड़क पर रफ्तार, मोबाइल में कैद हुआ रोमांचक दृश्य..video

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्दूचौड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब सड़क किनारे अचानक नाग और नेवला आमने-सामने आ गए। फन फैलाए…

    विधायक सुमित ने किया ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा मंच…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देश्यीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया। ₹25.50 लाख की लागत से…