दलित उत्पीड़न और राहुल गांधी पर मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन…. 

Spread the News

हल्द्वानी। दलितों के उत्पीड़न और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बुद्ध पार्क में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। सत्याग्रह में राजीव गांधी पंचायती राज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार भी शामिल हुए।

आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को विरोध की आवाज दबाने के बजाय जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

सत्याग्रह के दौरान रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण प्रकरण का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांगें प्रमुखता से उठाईं। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, राधा आर्या, सुनील पवार, ललित फर्स्वाण, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Posts

आरटीओ दफ्तर गोलीकांड पर गिरी गाज, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित…..

Spread the News

Spread the Newsबिना अनुमति दफ्तर में शस्त्र ले जाने और फायरिंग के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में हुई फायरिंग की घटना ने अब विभागीय स्तर…

कुमाऊं यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर छात्रों का ‘आत्मघाती’ प्रदर्शन, प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ खुद पर डाला पेट्रोल…..

Spread the News

Spread the NewsMBPG कॉलेज में मचा हड़कंप, दो छात्रों की बिगड़ी हालत; हल्द्वानी। कुमाऊं यूनिवर्सिटी की कथित लापरवाही और रिजल्ट में हो रही देरी से आक्रोशित छात्रों का बुधवार को…