सुशीला तिवारी अस्पताल के पास वाहन में मृत मिले युवक का मोबाइल और अंगूठी चुराने के आरोपी गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। 28 फरवरी को सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार में मृत मिले अरुण बिष्ट का मोबाइल और सोने की अंगूठी चूसने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2026 को वादी गोपाल सिंह बिष्ट (निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी) द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि 28 फरवरी 2026 को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई है। वादी की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा घटना के त्वरित अनावरण हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

जिस आदेश के क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के CCTV सर्विलांस तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 05.03.2026 को उक्त चोरी के मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों मौ0 उवेश उर्फ मुन्ना (उम्र 26 वर्ष) पुत्र साहिद मलिक, निवासी: गौजाजाली थाना बनभूलपुरा तथा मौ0 सैफ अली (उम्र 29 वर्ष) पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी: इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…