उत्तराखंड हल्द्वानी: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्यता से मनाया गया योग दिवस…..

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शनिवार को सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला, एन सी सी अधिकारी सेकेण्ड ऑफिसर बी बी जोशी, योग प्रशिक्षक दीपक जोशी, खेल प्रशिक्षक एस एस कपकोटी समेत उपस्थित शिक्षको तथा अभिभावकों ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्कूल से सम्बद्ध राष्ट्रीय केडेट कोर के केडेट्स ने भव्यता के साथ योगाभ्यास किया, तथा उसे जीवन में जरुरी दैनिक कार्य के तौर पर लेने का प्रण लिया। केडेट्स के साथ ही तमाम छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने केडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि योग सिर्फ एक दिन करने का विषय न होकर स्वस्थ मन तथा शरीर का विषय है इसलिए इसको अपने दैनिक जीवन में अपनाना जरुरी है, तभी एक स्वस्थ तथा सफल जीवन जिया जा सकता है.

योग प्रशिक्षक ने केडेट्स को विभिन्न योगासनों के साथ साथ प्राणायाम के महत्त्व को बताया और उसका अभ्यास कराया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला, सुरेश चन्द्र मिश्रा, एन सी सी अधिकारी सेकेण्ड ऑफिसर बी बी जोशी, कोर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, योग प्रशिक्षक दीपक जोशी, खेल प्रशिक्षक एस एस कपकोटी, बीएस बजेठा, मोहन चन्द्र जोशी, पुष्कर सिंह राजपूत, केसी पन्त, सुनीता तिवारी, रुचिता पाण्डेय, प्रफ्फुल पन्त, समेत तमाम अभिभावक, शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…