हल्द्वानी: सर्प दंश से घर में सो रही महिला की मौत….

Spread the News

हल्द्वानी। घर में सो रही विवाहिता की जहरीले सांप ने काट लिया। आनन फानन में परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से तमकुही रोड कुशीनगर गोरखपुर निवासी अमित चौधरी किच्छा में नौकरी करते हैं। किच्छा में वह पत्नी रीता देवी (23 वर्ष) व मां के साथ रहते हैं। दो वर्ष पूर्व ही पअमित और रीता का विवाह हुआ था।

अमित के बताया कि शुक्रवार रात सभी लोग घर में सोए थे। रात करीब 2:30 बजे कोबरा सांप ने रीता को डस लिया। आनन-फानन में उसे किच्छा के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां इंजेक्शन लगाने के बाद उसे रुद्रपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। जिसके बाद महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को महिला के परिजनों के ना पहुंच पाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था आज रविवार को मायके वालों के आने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक रीता का मायका मूलरूप से सिसवां बाजार कुशीनगर का

है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…