उत्तराखंड: तूफान में गिरे पेड़ की चपेट में आने से छात्र-छात्रा की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम…..

Spread the News

टिहरी। स्कूल से घर लौटते समय तेज तूफान से टूटे पेड़ के नीचे दबकर छात्र – छात्रा की मौत हो गई। उनके आगे-पीछे चल रहे अन्य छात्रों ने भागकर अपनी जान बचाई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने शवों को बमुश्किल बाहर निकाला। शव काफी क्षत विक्षत होने के कारण मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

यह दर्दनाक हादसा शनिवार को भिलंगना ब्लॉक में पिलखी के नैल गांव के पास हुआ। राजकीय इंटर कॉलजे घुमेटीधार में दोपहर करीब ढाई बजे छुट्टी होने के बाद छात्र पैदल घर लौट रहे थे। जब वह गांव से करीब 200 मीटर दूर थे तभी बारिश के साथ ही तेज तूफान आने से चीड़ का एक पेड़ उखड़ कर उनके ऊपर गिर गया। भारी-भरकम पेड़ के नीचे दबने से कक्षा 10 में पढ़ रहा नैल पिलखी गांव का आरव बिष्ट (16) और कक्षा नौ में पढ़ रही नैल गांव की मानसी (14) की मौके पर ही मौत हो गई। आगे-पीछे चल रहे अन्य छात्रों ने भागकर जान बचाई। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे दबे शव बाहर निकालने का प्रयास किया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके।

पुलिस ने बताया कि शवों की खराब हालात देख ग्रामीणों की मांग पर मौके पर ही पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपे गए। आरव के पिता देहरादून के होटल में और मानसी के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। इस घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है। दो बच्चों की मौत से नैल गांव में माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…