बंद कमरे में मृत मिली महिला, हत्या की आशंका….

Spread the News

खटीमा। शहर स्थित देवभूमि धर्मशाला कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग महिला कमरे में मृत मिली। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने के चलते परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के अनुसार जानकी चंद (65) पत्नी हरीशा चंद अपने दो मंजिले मकान के ऊपर वाले हिस्से में अकेली रहती थी। जबकि नीचे वाले हिस्से एक दंपती किराए पर रहता है। बुधवार रात महिला के कमरे में मृत मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कमरे का बाहर से ताला लगा होने के कारण महिला की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। किराएदार दंपती को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। पुलिस और एंगल से मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…