अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त,2100 वर्गफुट नजूल भूमि कराई कब्जा मुक्त…..

Spread the News

हल्द्वानी। अतिक्रमणकारी शहर में नजूल भूमि पर अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला राजपुरा टनकपुर रोड का है। यहां ढाई साल पहले नगर निगम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर दोबारा से अधिक मां किए जाने के बाद सामने आई।

बुधवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा राजपुरा टनकपुर रोड स्थित गौशाला के निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि एक व्यक्ति द्वारा नगर निगम की नजूल भूमि पर पार्किंग स्थल बनाने की तैयारी कर रहा है। बताया गया कि लगभग 2100 वर्गफुट भूमि पर कब्जे की नीयत से दीवार खड़ी कर गेट भी लगा दिया गया है। नगर आयुक्त ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नजर भूमि से अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान अतिक्रमणकारी द्वारा विरोध भी किया गया। हल्के विरोध के बीच नगर निगम ने भूमि पर पुनः कब्जा ले लिया।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…