देखें Video- 200 मीटर खाई में गिरी कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत,चालक घायल…….

Spread the News

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते दिनों लगातार हुए हादसों के बाद एक बार फिर एक बड़ी दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहां पिथौरागढ़ जिले में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जीआईसी रोड पिथौरागढ़ निवासी संजू (28), पंडा निवासी संजय कुमार (30) और बीसाबजेड़ निवासी हयात खड़ायत (32) कार से घूमने के लिए मुवानी गए थे। देर रात लौटते समय उनकी कार सातशिलिंग–थल मार्ग पर सुवालेख के पास अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार संजय और हयात खड़ायत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जब देर रात तक तीनों घर नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार की सुबह पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सर्च अभियान चलाया और खाई में क्षतिग्रस्त कार तक पहुंची। मौके पर संजय कुमार और हयात खड़ायत मृत पाए गए। घायल संजू को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश…

    फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…