देखें Video- कॉर्बेट ढेला रेंज में बाघ ने बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख 3 घंटे लगाया जाम….

Spread the News

रामनगर। उत्तराखंड में मानव – वन्य जीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिनों भीमताल विधानसभा में तेंदुए ने दो महिलाओं को अपना शिकार बना लिया। ताजा मामला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज अंतर्गत सावल्दे पश्चिमी वन क्षेत्र का है। यहां बाघ ने हमला कर एक बुजुर्ग महिला को मार डाला। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों को प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर सावल्दे पश्चिमी, रामनगर निवासी 65 वर्षीय सुखिया देवी पत्नी चंदन सिंह जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ वृद्धा को घसीटकर घने जंगल में ले गया। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने शोर मचाया और सूचना ग्रामीणों को दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर हवा में गोलियां चलाते सड़क से एक किलोमीटर अंदर जंगल में वृद्धा का शव बरामद किया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर करीब तीन घंटे जाम लगाया। वृद्धा अपनी शादीशुदा बेटी अनीता, बेटे अरुण और पड़ोसी देवेंद्र, अनीता उनकी बच्ची रोशन के साथ शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। जंगल के अंदर सभी अलग-अलग लकड़ी बीन रहे थे, वृद्धा कुछ दूरी पर थी तभी घात लगाए बैठा बाघ वृद्धा पर झपट्टा। इस दौरान अन्य साथियों ने वृद्धा को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाघ उसे दबोचकर घने जंगल में ले गया। बाघ के हमला होते वृद्धा के बेटे अरुण ने फोन कर ग्रामीणों और ढेला रेंज बबलिया चौकी पर तैनात वन कर्मियों को जानकारी दी। सूचना पर वन कर्मियों की टीम जंगल के अंदर गई और सर्च अभियान चलाया। वन कर्मियों ने दर्जनों हवाई फायर किए, तब बाघ वृद्धा का शव छोड़कर जंगल में चला गया। शव को लेकर जब वन कर्मी जंगल से बाहर आए तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और शव को गांव के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण तुरंत हमलावर बाघ को पकड़ने की मांग पर अड़े गए।

इसके बाद एसएसपी नैनीताल एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भेजा गया। इस दौरान निदेशक मुख्य वन संरक्षक साकेत बडोला, सहायक निदेशक राहुल मिश्रा, सीओ रामनगर सुमित पांडे, एसडीओ अमित ग्वासिकोटी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी सहित पुलिस और ढेला रेंज वन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रही।

  • Related Posts

    पीली कोठी चौराहे पर आतंक मचाने वाले 20 को पुलिस ने दबोचा……… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हुए पथराव और अराजकता फैलाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…