उत्तराखंड हल्द्वानी: सीएम धामी के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा, सड़क पर उमड़ा जन सैलाब, देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज शनिवार को शहर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर नैनीताल रोड होते हुए शहीद पार्क के निकट हुई सभा के उपरांत समाप्त हुई। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान सड़कों पर भारी जन सैलाब देखने को मिला। इसे भारतीय सशस्त्र बल की ओर से हाल ही में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को उसी के घर में घुस  मिट्टी में मिलाया भारतीय सेना ने : धामी 

आज शनिवार की सुबह सुबह से ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्कूली बच्चों पूर्व सैनिकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। लगभग 8:15 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने पर यात्रा विधिवत प्रारंभ हुई। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉ मोहन बिष्ट, सरिता आर्या, राम सिंह केड़ा, मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

 

यात्रा के शहीद पार्क में पहुंचने पर आयोजित सभा में सीएम धामी ने भारतीय सेना के शौर्य, वैभव, पराक्रम को नमन किया।

कहा कि आज भारत बदल गया है। आज हम आतंकवाद को धूल चटाने में सक्षम है,आज बॉर्डर पर खड़ा जवान दुश्मन की एक गोली का जवाब तोप से देने के लिए तैयार है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कायराना हमले के जवाब में  पाकिस्तान के अंदर घासकर आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। आज भारत जिस तरह सभी धर्म, जाति, संप्रदाय के लोगों के साथ एकजुट है, यही एकजुटता आगे भी बनी रहे। कार्यक्रम के बाद सीएम ने पूर्व सैनिकों और छात्रों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स स्टेडियम से तिरंगा पार्क तक चली यात्रा पैदल ही पूरी की।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…