उत्तराखंड नैनीताल:पिता पुत्री ने गटका जहर, दोनों की मौत

नैनीताल। जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। नैनीताल शहर में पिता व पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी रोड बजून निवासी गोपाल दत्त जोशी (47) और उनकी पुत्री ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
  • Related Posts

    वीकेंड पर हल्द्वानी में बदलेगा यातायात रूट, सुबह नौ से रात दस बजे तक डायवर्जन लागू…

    हल्द्वानी। वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस ने 14 और 15 नवंबर को हल्द्वानी शहर का विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी…

    भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं, 400 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो; तीन की मौत…

    पिथौरागढ़ से घर लौट रही मां-बेटी की चालक समेत गई जान, रातभर किसी को नहीं लगी हादसे की भनक अल्मोड़ा। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की…