उत्तराखंड:-पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आया बुजुर्ग, हायर सेंटर रेफर.. देखें Video

Spread the News

अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण-बासोट मार्ग पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आकर एक बुजुर्ग बुरी तरहां घायल हो गए। मौके पर मौजूद युवकों ने हिम्मत दिखाकर किसी तरहां पत्थरों की बारिश के बीच से बुजुर्ग को निकालकर सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पिपलगांव निवासी 61वर्षीय फकीर सिंह देर शाम घर जा रहे थे। इस दौरान भिकियासैंण बाजार से लगभग एक किलोमीटर आगे पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। अचानक हुई इस घटना से फकीर सिंह सकते में पड़ गए, और गिर रहे पत्थरों की चपेट में आकर चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Related Posts

नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

Spread the News

Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…

इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…