उत्तराखंड:हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाईकों की जोरदार भिड़ंत से लगी आग, दो की जलकर मौत, देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी/कालाढूंगी – देर शाम हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे को देख हर कोई दहल गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग में दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के पेट्रोल टैंक फटने से आग भड़क उठी और बाइक सवार आग की लपटों में घिर गए। राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दो लोगों की जान जा चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।

फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार घायलों की पहचान नूर और सईदा के रूप में हुई है, जोकि पति-पत्नी है और रज़ा गेट, गोजाजली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

  • Related Posts

    छात्रा का अपहरण कर दर्जी फरार, सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद प्राथमिक दर्ज….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी…

    कल नगर निगम में लगेगा समाधान शिविर, इन मामलों का होगा निपटारा… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर निगम में विशेष समाधान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन की…