छात्रा का अपहरण कर दर्जी फरार, सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद प्राथमिक दर्ज….. 

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी युवती क्षेत्र के जीजीआईसी में पड़ती है। 26 फरवरी को युवती स्कूल जाने के लिए घर से निकली लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने कॉलोनी के एक दर्जी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने ना तो प्राथमिक की दर्ज की और ना ही कोई कार्रवाई की। सोमवार को विभिन्न संगठनों के दबाव पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि युवती मोहल्ले की दुकान पर सिलाई दिखती थी। बताया कि 26 फरवरी से दुकान संचालक दर्जी रहमत भी गायब है। पिता ने रहमत उम्र 45 पर बेटी का अपहरण का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़ित पिता ने तहरीर में रहमत का नाम लिख कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है। यह भी पता चला है कि फरार रहमत का सत्यापन नहीं होने से उसे ढूंढ पाने में परेशानी हो रही है।

  • Related Posts

    दीवार फांदकर आँगन से महिला के कपड़े चुराने वाला सनकी निकेत गिरफ्तार, चोरी के कपड़े बरामद..देखें video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रात के अंधेरे में दीवार फांदकर महिला के कपड़े चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 23.06.2026 को महेश नगर, नवाबी रोड निवासी…

    पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत प्रकरण में जांच समिति गठित….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बागेश्वर के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी की पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत प्रकरण में जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने जांच के आदेश दिए हैं।…