उत्तराखंड हल्द्वानी: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, धार्मिक हिंसा फैलाने वालों के साथ हो सख्त कार्रवाई 

Spread the News

हल्द्वानी। देश में बढ़ती धार्मिक हिंसा और हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ हल्द्वानी के क़ाज़ी-ए-शहर व उलमा-ए-अहल-ए-सुन्नत के नेतृत्व में उलेमा समाज ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि इस तरह की घटनाएं न केवल मानवता को शर्मसार करती हैं, बल्कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और संविधान के मूल मूल्यों को भी चुनौती देती हैं। ज्ञापन में राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि धार्मिक पहचान के आधार पर हो रही आतंकी व हिंसात्मक घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए कठोर कानूनी कदम उठाए जाएं।

साथ ही ऐसी घटनाओं की जांच के लिए विशेष आयोग का गठन कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। दोषियों को कठोर दंड दिए जाने और पीड़ितों को न्याय एवं समुचित मुआवज़ा देने की भी मांग की गई है।उलेमा ने यह भी अपील की कि सरकार देश में सौहार्द, भाईचारे और शांति के वातावरण को मजबूत करने के लिए एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाए, जिससे हर धर्म और समुदाय के नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रह सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान क़ाज़ी-ए-शहर के साथ शहर के तमाम उलेमा मौजूद रहे जिन्होंने एक स्वर में इस बात पर ज़ोर दिया कि देश की आत्मा समावेशी है और उसे किसी भी तरह की सांप्रदायिक सोच से नहीं डिगाया जा सकता।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…