हल्द्वानी:- देखें Video- आत्मदाह करने प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ा छात्र, भारी हंगामा……

Spread the News

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव पर राजनीति गरमाने लगी है। कहीं छात्र रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं तो कहीं छात्र-छात्राओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है।

इस सब के बीच शनिवार को कॉलेज में एक बड़ा हादसा टल गया। हुआ यूं कि कॉलेज प्रशासन पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए, छात्र दीपक पलड़िया आत्मदाह करने के उद्देश्य से पेट्रोल लेकर प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ गया। छात्र के पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ने से कॉलेज प्रशासन और पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में प्राध्यापक और पुलिसकर्मी छात्र को रोकने के लिए छत पर पहुंचे और, उससे पेट्रोल की बोतल छीन, समझा बुझा कर उसे नीचे लाए। इसके बाद पुलिस जब छात्रा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने लगी तो छात्रों और पूर्व छात्र नेताओं ने पुलिस के छात्र को ले जाया जाने का विरोध किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच काफी धक्का – मुक्की हुई। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए छात्र प्राचार्य कक्ष में पहुंच गए। प्राचार्य कक्ष में छात्रों की प्राचार्य, प्राध्यापकों सहित पुलिस से भी तीखी नोंक झोंक हुई। छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने कालेज प्रशासन पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।

छात्र दीपक पलड़िया के बताया कि उसने सत्र 2023-24 में हल्द्वानी महाविद्यालय में छात्रसंघ सचिव का चुनाव लड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी कमल बोरा ने जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार सत्र 2025- 26 में कमल बोरा द्वारा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का चुनाव लड़ा जा रहा है जो के लिंगदोह का पूरी तरह से उल्लंघन है।

वही कॉलेज के प्राचार्य एनएस बनकोटी ने बताया कि दस्तावेजों के अनुसार सत्र 2023- 24 में दीपक के खिलाफ चुनाव कमल सिंह बोहरा ने जीता था। जबकि कमल बोरा का चुनाव में नामांकन ही नहीं हो सका था, जब नामांकन ही नहीं हुआ तो चुनाव लड़ने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता। फिर भी इस बार यदि कमल बोरा नामांकन करता है तो लिंगदोह के अनुसार उसके दस्तावेजों की जांच की जाएगी, यदि दस्तावेज गलत पाए जाएंगे तो नामांकन रद्द किया जाएगा।

Related Posts

आईजी दफ्तर के सामने आधी रात ‘बवाल’! डंडे बरसने का VIDEO वायरल, पुलिसिंग पर उठे सवाल…..

Spread the News

Spread the Newsनैनीताल। मल्लीताल में आईजी कार्यालय के बेहद करीब रविवार देर रात सड़क पर हुए विवाद ने नैनीताल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मारपीट का वीडियो…

राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर भड़का वाल्मीकि समाज, कोतवाली में किया जोरदार प्रदर्शन….

Spread the News

Spread the Newsसमाज का दावा—शिकायतकर्ता का वाल्मीकि समाज से कोई संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में…