उत्तराखंड:- चुनाव प्रचार के दौरान छात्र को मारी गोली, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही छात्रों के बीच विवादों और लड़ाई झगड़े का दौर भी शुरू हो गया है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बगवाड़ा कस्बे में छात्र संघ चुनाव प्रचार को लेकर हुए विवाद के बाद गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बगवाड़ा भट्टा निवासी विनोद ने तहरीर सौंपकर बताया कि उसका पुत्र राजेन्द्र शनिवार की शाम अपने दोस्तों के साथ बगवाड़ा कस्बे में मौजूद था। इसी दौरान छात्रसंघ चुनाव की वोटिंग को लेकर उसकी हिमांशु कश्यप उर्फ जस्सी और उसके साथियों के साथ ठीक ही नोक झोक हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों के आ जाने से उक्त युवक धमकी देकर भाग गए। बताया कि कुछ देर बाद दोबारा हिमांशु कश्यप अपने तीन अन्य साथी रविकेश यादव निवासी भदईपुरा, रवि दिवाकर निवासी प्रीत विहार, अरुण गुप्ता निवासी रम्पुरा के साथ कार से मौके पर पहुंचा। उस समय राजेन्द्र अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे बैठा था। आरोप है कि कार से पहुंचे युवकों ने राजेंद्र को जान से मारने की नियत से उस पर गोली चला दी। गोली उसकी बाईं जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले कर भागे, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित के पिता की तहरीर पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफतारी के लिए पुलिस टीमें गठित की जा चुकी हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…