16 हजार की रिश्वत लेते तहसील का वरिष्ठ लिपिक और अमीन गिरफ्तार …

सितारगंज। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सितारगंज तहसील में विजिलेंस की टीम ने 16 हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ लिपिक समेत दो कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

शिकायत के अनुसार भूमि संबंधी कार्य के निस्तारण के एवज में रिश्वत की मांगी गई थी। विजिलेंस द्वारा शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम द्वारा ट्रैप बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

बुधवार को विजिलेंस टीम के प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में सितारगंज तहसील में छापा मारा। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक को छह हजार व एक अन्य तहसील कर्मी अमीन को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…