दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली..Video..

Spread the News

बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर की थी हत्या, चेकिंग के दौरान पुलिस पर चलाई गोलियां

हरिद्वार। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम झबरेड़ी कलां में हुए दोहरे हत्याकांड के वांछित आरोपी अमन उर्फ भरोसी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को अमन उर्फ भरोसी ने अपनी बहन रुपा और उसके प्रेमी सूरज उर्फ मुन्ना की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मृतक सूरज के पिता की तहरीर पर झबरेड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से गांव की ओर आ रहा है। नहर पुल पिकेट पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। आरोपी को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और बूढ़पुर पाल बस्ती की ओर भागने लगा। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने दोबारा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बहन के प्रेम प्रसंग से समाज में बदनामी होने की बात को लेकर दोनों की हत्या करना बताया। मुठभेड़ के संबंध में भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Posts

शोएब अहमद बने राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष…

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। वरिष्ठ नेता शोएब अहमद को राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल है…

जसपुर-टनकपुर के बीच चलेंगी रोडवेज बसें, 24 महिला जिप्सी संचालकों को भी अनुमति…

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में कुमाऊं मंडल में परिवहन सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई…