एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव संपन्न,आर्यन बेलवाल के सिर सजा अध्यक्ष का ताज… 

Spread the News

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल विजयी रहे। उन्हें 1723 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल साह को 1257 वोट पर संतोष करना पड़ा। वहीं एबीवीपी के धीरज बिष्ट 988 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। आर्यन ने मेहुल साह को 466 वोटों से शिकस्त दी।

उपाध्यक्ष पद पर पूरन सिंह मेवाड़ी ने 1411 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वशिष्ठ कुमार (1266) को 145 वोटों से हराया।

छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दीपा रैकुनी को 1970 वोट मिले उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रेया पांडे (1667) को 303 वोटों से हराया।

सचिव पद पर सार्थक रस्तोगी को बम्पर 2066 वोट मिले उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भविष्य रावत (1672) को 394 वोटों से हराया।

कोषाध्यक्ष पद पर अक्षिता आर्या को 1857 वोट, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपा बिनवाल को 1478 वोट मिले। अक्षिता आर्या 379 वोटों से विजयी रहीं। वहीं 1990 मत प्राप्त कर यतिन पाण्डे विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुने गए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी करन सिंह डोवाल को 805 मतों से करारी शिकस्त दी। 205 मत प्राप्त कर कोमल आर्या संकाय प्रतिनिधि विज्ञान,95 मत प्राप्त कर आयुष माहेश्वरी संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य और 133 मत प्राप्त कर अदिति पाठक संकाय प्रतिनिधि कला के पद पर विजयी रही। वहीं इस चुनाव में मतदाताओं ने सभी पदों पर 587 बार नोटा का भी प्रयोग किया, जबकि सभी पदों पर कुल मिलाकर 1404 मत निरस्त हुए हैं। देर रात सभी विजेता प्रत्याशियों को प्राचार्य एनएस बनकोटी द्वारा शपथ दिलाई गई।

Related Posts

15वें राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने 15वें राउंड में बढ़त मजबूत कर ली है। आर्यन बेलवाल को 1419…

एमबीपीजी कॉलेज में आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, 206 वोट आगे….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 9वें राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने बढ़त बनाए रखी है। आर्यन को 924 वोट, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी…