हल्द्वानी:- देखें Video – डॉक्टर की बाइक में कोबरा घुसने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा….

Spread the News

हल्द्वानी। डॉ. के आवास पर कोबरा सांप निकलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। शोरगुल से घबराकर सांप डॉ. साहब की बाइक की हेडलाइट में जा छुपा। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कोबरा को पड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

रविवार शाम लगभग 4 बजे गोजाजाली स्थित डॉ. अजीत के आंगन में भूरे रंग का बेहद जहरीला कोबरा प्रजाति का सांप दिखाई दिया। परिवार के शोर करने से सांप घबराकर पास खड़ी बाइक की हेडलाइट में जा छुपा।

डॉक्टर साहब ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य सुभाष को बाइक में सांप के घुसने की सूचना दी। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए सुभाष तुरंत मौके पर पहुंचे और सांप को बाइक से निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी सांप बाइक की हेडलाइट से बाहर नहीं आया, तब बाइक मैकेनिक को बुलाकर हेडलाइट को पूरी तरह से खुलवाया गया तब जाकर सांप को रेस्क्यू किया जा सका। रेस्क्यू कर्मी सुभाष ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप कोबरा प्रजाति का जहरीला सर्प है, भले ही पकड़ा गया सर्प अभी बच्चा है, लेकिन इससे इसकी आक्रामकता पर कोई फर्क नहीं पड़ता। सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

Related Posts

महापौर का सख्त एक्शन, स्कूल से गौशाला तक परखी व्यवस्थाएं……

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर गजराज बिष्ट ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने…

जुलूस में हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार; वीडियो फुटेज से होगी बाकी की पहचान….

Spread the News

Spread the Newsरुद्रपुर। 15 अगस्त को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान तलवार, गंडासा, खुकरी, तमंचे और अन्य हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर आमजन में भय पैदा…