हल्द्वानी:- देखें Video- 55000 क्यूसेक पार हुआ गौला का जल स्तर, हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग पर फिर मंडराया खतरा……

Spread the News

हल्द्वानी। रात्रि से लगातार हो रही बारिश से गौला नदी का जल स्तर 55 हजार क्यूसेक के पार हो गया है। काठगोदाम में नदी के भयावह रूप को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।

सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने हल्द्वानी गौला पुल का निरीक्षण किया। गौला के बढ़ते जलस्तर और पानी के तेज प्रवाह से एनएचएआई द्वारा बनाए गए चेक डैम क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पानी का कटान चोरगलिया मार्ग की और हो जाने से एक बार फिर मार्ग पर खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल मार्ग पर आवाजाही जारी है। पुल का निरीक्षण के दौरान एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि प्रशासन ने सभी विभागों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी से दूर रहने और पुल पर अनावश्यक ना घूमने की अपील की है। बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते अभी कुछ दिन और सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार मनीषा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…