देहरादून : युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Spread the News

देहरादून। सहस्रधारा क्षेत्र में एक युवती के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। वीडियो में युवकों द्वारा युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट करते हुए दिखने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि रविवार को वायरल हुए वीडियो में तीन युवक एक युवती के साथ झगड़ा और मारपीट करते नजर आए। वीडियो की जांच के लिए राजपुर थाने के प्रभारी को तत्काल निर्देश दिए गए। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे स्कूटरों के नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की पहचान की। आरोपियों की पहचान पौड़ी जिले के झपड़ी श्रीकोट निवासी प्रमोद सिंह, आकाश सिंह और गौरव रावत के रूप में हुई। तीनों को पकड़ लिया गया और पुलिस एक्ट के तहत उनका चालान किया गया। साथ ही, घटना में इस्तेमाल दोनों स्कूटरों को सीज कर दिया गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यदि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज की जाती है, तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खासी चर्चा बटोरी है और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी हो रही है।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…