नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, 5 घायल……

Spread the News

नैनीताल। हनुमानगढ़ी के पास एक स्विफ्ट अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टिम ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आपदा कंट्रोल नैनीताल से सूचना दी गई कि हनुमानगढ़ी के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई गिर गया है।

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वाहन में कुल 05 यात्री सवार थे, जो उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने के लिए आ रहे थे। टीम द्वारा सभी घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों का विवरण निम्नवत है —

1–तेजेंद्र सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम केशरपुर, थाना पुराना गंज, रामपुर

2–करनदीप पुत्र गुरजीत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी उपरोक्त

3–विक्रमजीत पुत्र बलवंत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी किशनपुर अटरिया, थाना कोतवाली, रामपुर (उत्तर प्रदेश)

4–अकबाल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी केशरपुर, थाना पुराना गंज, रामपुर (उत्तर प्रदेश)

5–हिमांशु पुत्र राजू, उम्र 20 वर्ष, निवासी नियर डिस्ट्रिक्ट रामपुर

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…