सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए हुआ टीकाकरण शिविर का आयोजन

Spread the News

हल्द्वानी। इनर व्हील क्लब हल्द्वानी राइजिंग स्टार्स एवं इनर व्हील क्लब हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में तिवारी मैटरनिटी सेंटर एंड नर्सिंग होम में 9 से 17 वर्ष आयु वर्ग की 33 जरूरतमंद बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. जयश्री तिवारी एवं डॉ. गरिमा खन्ना ने बालिकाओं में इस टीके के महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका अत्यंत आवश्यक है और इसे समय पर लगवाने से महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहीं, जिनमें शैली गर्ग, शिखा अग्रवाल, मीनू, आयुषी, डा. अनुभा, इंदु पांडे, निवेदिता तिवारी, पायल अग्रवाल, एकता, पूजा, दिव्या, कामायनी, भूमिका, अंशिका, दीपा, वंदना, आदि शामिल थीं। इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित इस अभियान की सभी ने सराहना की साथ ही दोनों अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हम भविष्य में भी करते रहेंगे ।

  • Related Posts

    सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी स्थित एक घर में सिडकुल कर्मी का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को…

    शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर बनेगा भव्य द्वार!मुख्यमंत्री धामी…. 

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंच उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए उनके माता…