अधिवक्ता अधिनियम 2025 के खिलाफ अधिवक्ताओं में रोष

हल्द्वानी। अधिवक्ता अधिनियम 2025 में प्रस्तावित संस्थानों के खिलाफ अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जजी कोर्ट में अधिवक्ता अधिनियम 2025 के विरोध में अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने बताया कि उपरोक्त प्रस्तावित संशोधन विधि व्यवसाय की  स्वतंत्रता को खतरे में डालते हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर पंत ने कहा अधिवक्ता अधिनियम 2025 अधिवक्ता हितों और विधि व्यवसाय के पूर्णतः विपरीत है। प्रस्तावित संशोधन के माध्यम से अधिवक्ताओं को उनके स्वतंत्र विधि व्यवसाय के कार्यों में दंड एवं जुर्माने के अधीन किए जाने का प्रावधान विधि व्यवसाय की प्रकृति और अधिवक्ता हितों के प्रतिकूल है। जिसका विधि व्यवसाय पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा यदि सरकार अधिनियम 2025 को बिना शर्त वापस नहीं लेती है और अधिवक्ता हितों की सुरक्षा को नजर अंदाज कर विधायक पारित करती है तो संपूर्ण देश में अधिवक्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय राजा गिरफ्तार…

    गोलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी…

    दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…