उत्तराखंडपिथौरागढ़:- बेटे का बड़ी उम्र की महिला से प्यार पिता को गुजरा नागवारा, भाइयों संग मिल कर डाली हत्या…….. 

Spread the News

पिथौरागढ़। जिले के बेड़ीनाग में लापता हुई महिला के मामले का खुलासा करते हुए आलोक ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बेटे द्वारा अपने से दोगुनी उम्र की महिला को भगाकर लाने से नाराज पिता ने अपने चचेरे भाईयों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर शव रामगंगा में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे से महिला का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 19 सितंबर 2025 को कमदिना निवासी बहादुर राम ने अपनी बहू सुनीता देवी (44) की गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज कराई। लापता महिला का कोई सुराग न लगने से मामला दूसरे ही महीने सिविल पुलिस को हस्तांतरित हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बागेश्वर जिले के किसमिला निवासी विजय प्रसाद (22) महिला को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया।

अपने से दोगुनी उम्र की विवाहित महिला के साथ विवाह करने की जिद विजय के पिता और अन्य परिजनों को नागवार गुजरी। ऐसे में पिता रमेश राम (42) ने बेटे विजय को किसी तरह समझा-बुझाकर अपने चचेरे भाई हरीश राम (43) और बलवंत राम (45) के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी और शव रामगंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी के किनारे से महिला का बैग, दुपट्टा सहित अन्य सामान बरामद किया है।

एसपी रेखा यादव ने बताया कि घटना को लंबा समय बीत गया है। ऐसे में अब महिला का शव मिलना मुश्किल है। फिर भी शव की खोजबीन की जा रही है। चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…