उत्तराखंडकालाढूंगी:- गड़प्पु के निकट पेड़ से टकराया पर्यटकों का वाहन, जीजा साले की दर्दनाक मौत……. 

Spread the News

कालाढूंगी। बाजपुर हाइवे पर गड़प्पू के निकट तड़के हुए सड़क हादसे में जीजा साले की दर्दनाक मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सीएचसी बाजपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना नन्दग्राम निवासी प्रदीप यादव(28) अपनी पत्नी ज्योति(27), पुत्री पुत्री अनन्या(3), डेढ़ वर्षीय पुत्र किट्टू तथा साले राहुल(18) और विवेक(23) और एक अन्य रिश्तेदार दीपांशु के साथ नैनीताल घूमने जा रहे थे। शुक्रवार तड़के गड़प्पु के निकट उनका वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में प्रदीप और उसके साले राहुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी बाजपुर पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…