उत्तराखंडहल्द्वानी। नगरनिगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, तीन ट्राली समान किया जब्त…..

Spread the News

हल्द्वानी। आखिर लंबे समय बाद सोमवार शाम को नगर निगम द्वार बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। चौक बाजार से शुरू हुए अभियान के दौरान बगैर वेंडिंग कार्ड वाले फड़-ठेला व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर सड़क पर रखा हुआ सामान टिम द्वारा जब्त कर लिया गया। कारखाना बाजार में एक गुड़ व्यवसायी की दुकान पर मिली गंदगी पर व्यावसायी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त अतिक्रमण करने वाले पांच दुकान स्वामियों के 11 हजार के चालान करने के साथ ही दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रैक्टर ट्राॅली सामान जब्त कर लिया। टीम ने चौक बाजार, सदर बाजार, कारखाना बाजार और पटेल चौक क्षेत्र में अभियान चलाया।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने दुकानदारों को आगाह किया कि यदि उनके द्वारा दुकान के आगे सड़क पर फड़ ठेला लगवाया पाया गया तो उनके खिलाफ भी सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरहां का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान के दौरान निगम के लेखाधिकारी गणेश भट्ट, कोतवाल विजय मेहता सहित नगर निगम व पुलिस की टीम मौजूद रही।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…