उत्तराखंडहल्द्वानी:-आजाद नगर और गांधीनगर में सबसे अधिक बिजली चोरी, कुमाऊं कमिश्नर ने विद्युत चोरों के खिलाफ दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश……

Spread the News

हल्द्वानी। कैंप कार्यालय हल्द्वानी में मंगलवार को आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांने कहा विद्युत चोरी रोकने के लिए विभागीय एवं विजिलेंस की टीम एक्टिव होकर छापेमारी करे। इस हेतु टीम को हर तरीके से सुरक्षा प्रदान की जायेगी। उन्होने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता आरसी गुंज्याल को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों मे कर्मचारी काफी समय से तैनात है उनका अन्यत्र स्थानान्तरण किया जाए साथ ही जो लोग कांटा डालकर अवैध रूप से बिजली जला रहे हैं उनके खिलाफ समय-समय पर चैंकिग अभियान चलाकर एफआईआर की कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा लाईन लॉस कम करना विद्युत विभाग का मुख्य उददेश्य है ताकि ईमानदार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत मिले व राजस्व का नुकसान भी रोका जा सके।

विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे ज्यादा लाईन लॉस आजाद नगर फीडर में 87 प्रतिशत एवं गांधीनगर फीडर में 70 प्रतिशत हो रहा है। इस संबंध में आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…