उत्तराखंडहल्द्वानी:- भाजपा आईटी सेल के खिलाफ कांग्रेसियों में आक्रोश, शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग…….. 

Spread the News

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए गए भ्रामक दुष्प्रचार के विरोध में सोमवार को महानगर/जिला कांग्रेस कमेटी के शिष्टमंडल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि दिनांक 21 नवम्बर 2025 को देहरादून के वन विभाग मुख्यालय, राजपुर रोड पर राज्य में बढ़ते वन्यजीव–मानव संघर्ष और उससे हो रही जनहानि को लेकर एक शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केवल प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति के रूप में प्लास्टिक खिलौना बन्दूक का उपयोग किया, जिससे जनभावना को दर्शाया जा सके।

लेकिन भाजपा आई.टी. सेल एवं उसके पूर्व प्रमुख शेखर वर्मा ने राजनीतिक द्वेषवश इस प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति को तोड़-मरोड़कर, माननीय प्रदेश अध्यक्ष को विभिन्न आतंकवादी संगठनों के प्रमुख के रूप में प्रस्तुत करते हुए सोशल मीडिया में प्रसारित किया जो फेक न्यूज, मानहानि और आई.टी. अधिनियम का उल्लंघन है।

जिलाध्यक्ष नैनिताल राहुल छिमवाल ने भाजपा के इस कृत्य को लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर हमला बताया। उन्होंने आरोपियों पर शीघ्र विधिसम्मत धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

इस दौरान कमला सनवाल, गोविंद बगड़वाल, सुहैल सिद्दीकी, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, मोहन बिष्ट, विनोद कुमार पिन्नु, महेशानंद, मनोज शर्मा, जाकिर हुसैन, लाल सिंह पवार, एडवोकेट कोमल जायसवाल, अमित रावत आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उत्तराखंडहल्द्वानी:- ब्रेकिंग – तस्करों ने STF पर की फायरिंग, सिपाही समेत दो घायल, SSP ने जाना घायलों का हाल…….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। खन्स्यु क्षेत्र में तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) टीम पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक गोली चला दी। फायरिंग में एसटीएफ का…

    उत्तराखंडदेहरादून:- आपत्तिजनक टिप्पणी पर सिख समाज में आक्रोश, हरक सिंह रावत का फूंका पुतला……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा वकीलों के धरनास्थल पर अपनी बात रखने के दौरान सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से सिख समाज में भारी…