उत्तराखंडहल्द्वानी। देखें Video – विद्युत लाइन में उलझकर पलटा वाहन, बाल – बाल बचा चालक,अंधेरे में डूबा कालीचौड़ क्षेत्र…..

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में विद्युत लाइन में उलझकर एक टैक्सी वाहन पलट गया। हादसे में वाहन चालक बाल बाल बचा। दुर्घटना के बाद कालीचौड़ क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। अगले दिन विद्युत विभाग ने लाइन की मरम्मत कर विद्युत व्यवस्था बहाल की।

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात गौलापार सीआरपीएफ कैंप के पास एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर 11 केवी की विद्युत लाइन से टकरा गया। हादसे में तेज धमाके के साथ गौलापार बिजलीघर की सप्लाई बंद हो गई। सूचना पर यूपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण विद्युतापूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। अगले दिन रविवार को यूपीसीएल की टीम ने लाइन को दुरुस्त कर क्षेत्र में विद्युतापूर्ति सुचारू की। एसडीओ ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक की जान बच गई। मामले में जेई की ओर से वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी जा रही है।

  • Related Posts

    शादी का दबाव बना किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। फरवरी 2023 में किशोरी किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को स्पेशल फास्ट ट्रैक जज रजनी शुक्ला ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई…

    पेंशनर्स ने एसडीएम कोर्ट में किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। राष्ट्रीय नेत्रत्व के आहवान पर विरोध दिवस का आयोजन  विरोध दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में एसडीएम कोर्ट पहुंचे पेंशनरों ने जमकर नारेबाजी…