शादी का दबाव बना किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास….

Spread the News

देहरादून। फरवरी 2023 में किशोरी किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को स्पेशल फास्ट ट्रैक जज रजनी शुक्ला ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 58 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है साथ ही पीड़ित किशोरी को सरकार से तीन लाख रुपये दिलाए जाने के आदेश भी अदालत ने दिए हैं।

जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2023 को विकासनगर क्षेत्र निवासी पीड़िता के जीजा ने पुलिस को बताया था कि उनकी 16 वर्षीय साली लापता हो गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता की तलाश शुरू की तो पीड़िता सहारनपुर निवासी संजय के पास से बरामद हुई। पीड़िता द्वारा पुलिस को बयान दिया गया कि वह हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से विकासनगर अपनी बहन के घर आई थी।

संजय से उसकी जान पहचान फेसबुक पर हुई। बताया कि संजय ने पहले भी जबरदस्ती पाउंटा साहिब में उसके साथ गलत काम किया था। वह लगातार उससे फोन पर बात किया करता था। घटना वाले दिन संजय ने उसे धरमावाला में बुलाया था। यहां उसने शादी का दबाव बनाया और उसे जबरदस्ती अपने साथ देहरादून एक महिला के घर ले गया। वहां संजय ने उसे तीन दिनों तक रखा। इस दौरान भी संजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अभियोजन की ओर से की गई पैरवी के आधार पर इस कोर्ट ने बुधवार को संजय को सजा सुना दी।

  • Related Posts

    पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत प्रकरण में जांच समिति गठित….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बागेश्वर के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी की पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत प्रकरण में जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने जांच के आदेश दिए हैं।…

    सट्टा खिलाते हुए सलमान गिरफ्तार, नकदी एवं सट्टा सामग्री बरामद…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में सट्टा एवं जुआ गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस…